मेरी ज़िन्दगी एक प्लेन क्रैश में जल गई...
मेरी बीवी... मेरी बेटी... सब कुछ छिन गया।
उस हादसे के कुछ दिन बाद...
मेरी कम्पनी में आई एक नयी सेक्रेटरी...
एक ग़रीब लड़की... जिसके लिए अमीर बनना सिर्फ़ सपना नहीं... एक ज़िद थी।
मैंने कभी उसे अपनी दुनिया में जगह देने की कोशिश नहीं की...
लेकिन एक पल... एक हाथ ने... मेरी ज़िन्दगी पलट कर रख दी।
उसकी माँ...
जिसे अपनी बेटी का सपना नहीं...
सिर्फ़ पैसों का नशा था।
और एक वकील... जिसका हिसाब सीधा था—
बॉस की नेट-वर्थ... और दस करोड़ का दावा।
मुझे कोर्ट से नहीं...
अपनी बदनामी से डर था...
इसलिए मैंने उसे सात करोड़ मुआवज़े के तौर पर दे दिए...
और अपनी ही कम्पनी में एक ऊँचा ओहदा।
लेकिन कहानी यहीं ख़त्म नहीं होती...
क्योंकि जो खेल उन्होंने शुरू किया है...
उसे ख़त्म मैं करूँगा।"
मैंने कैरेक्टर को समझने के लिए बहुत रिसर्च किया और डायरेक्टर से लंबी डिस्कशन की। स्क्रिप्ट रीडिंग से शुरू करके, बॉडी लैंग्वेज और एक्सेंट पर काम किया। यह रोल मेरे लिए चैलेंजिंग था लेकिन मैंने पूरी डेडिकेशन से प्रिपेयर किया।