Cuite pie
Soni guleriaによる"नमस्ते दीदी, और क्या हाल-चाल हैं? घर में सब ठीक हैं?
सोनी दीदी, रिश्ते की बात बनी क्या? दीदी, ऐसा है कि उसकी अपनी पसंद है (Darkata) से। लड़का राजपूत ही है। चलो, राजपूतों का क्या लगा, नौकरी में हैं, तो करवा ही देते हैं। बच्चों का दिल क्यों दुखाना, हमने भी यही बात सोची।
वैसे तो दीदी रिश्ते तो बहुत आ रहे थे, पर सबने मना ही कर दिया। उसने कहा, 'मुझे राहुल से ही शादी करनी है', लड़का का नाम राहुल है। पर हमने फिर उससे पूछा, 'बच्चा, अब वो लोग शादी के बारे में क्या बात कर रहे हैं?' तो उसने बोला, 'मम्मी, लड़का मुझसे डेढ़ साल छोटा है।'
तब मैंने अपनी बेटी को समझाया कि 'बच्चा, यह तो बात गलत है।' फिर मैंने अपनी मुन्नी से पूछा कि ये कौन से राजपूत हैं—ठाकुर हैं, गुलेरिया हैं या राणा? तो मेरी बेटियों ने बताया, 'मम्मी, वे गुलेरिया हैं।' तब हमने कहा कि लड़का तो बहुत अच्छा और दिखने में भी बढ़िया है, पर यह बात (उम्र का अंतर) नहीं बन सकती।
अगर शादी करवानी होती, तो हम करवा ही देते, पर हमारी भी तो कोई सेल्फ-रिस्पेक्ट (आत्मसम्मान) है ना बेटा! अब वो (लड़की) रोती रहती है, कमरे में चुपचाप रहती है। दीदी, अब आप ही बताओ कि हम क्या कर सकते हैं? हम अपने बच्चों को दुखी नहीं देख सकते, पर यह बात भी नहीं बन रही। लड़का अगर दो-तीन महीने भी छोटा होता, तब भी चल जाता। अब हम क्या करें